इटावा औरैया, मार्च 27 -- भरथना, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ला में युवती की जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शादी के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग और लगातार दबाव के चलते युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के पिता ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी बेटी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही युवक शिवम उसे बहलाकर ले गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया और आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसमें शिवम और उसके पिता ने युवती से शादी करने की बात कही थी।समझौते के बाद भी मांगे रुपयेआरोप है कि समझौते के करीब चार महीने बाद युवक के पिता ने शादी के बदले पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और युवती पर दबाव बनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.