बागपत, फरवरी 28 -- बड़ौत। बड़ौत क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ खिलाकर गहने व नकदी लूटने तथा बैंक खाते से रुपये निकालने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता हरबीर पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी गांव बाजीदपुर पट्टी गढ़ी, जनपद बागपत ने बताया कि उसकी पहचान कवर सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उत्तराखंड के रुद्रपुर कोर्ट में एक युवती से शादी कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि शादी के नाम पर उससे एक लाख रुपये भी लिए गए। 7 जनवरी 2026 को वह युवती व उसके परिजनों के साथ बड़ौत आया था। पीड़ित का आरोप है कि 8 जनवरी की रात उसे व बहन को खाने-पीने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया, जिसके बाद सोने के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चोर...