ग्वालियर, जनवरी 5 -- ग्वालियर में एक कुरियर कंपनी के संचालक की शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है। कुरियर कंपनी के संचालक पर अपनी महिला कर्मचारी को प्यार के जाल में फंसाकर रेप करने का आरोप है। आरोपी ने महिला कर्मचारी को पहले प्यार के जाल में फंसाया खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का वादा किया फिर उसके साथ रेप किया। युवती ने जब उसकी जानकारी जुटाई, तब पता चला कि जिसे वह कुंवारा समझ रही थी। वह पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता विश्वविद्यालय थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। MP में भी प्रचंड ठंड का असर, कोहरे व शीतलहर ने बढ़ाईं मुश्किलें; कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी ग्वालियर के लोहामंडी इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने विवि थाने पहुंचकर शिकायत की कि वह साईं...