हजारीबाग, नवम्बर 25 -- झारखंड के हजारीबाग में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां शादी के दौरान गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होटल में शादी समारोह चल रहा था, इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई और एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, होटल के अंदर शादी का प्रोग्राम चल रहा था, इस दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। इस दौरान पता चला कि गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई।एक की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे होटल को घेर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले...