गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- लोनी। जवाहर नगर में रहने वाले महेश उर्फ बिट्टू का हेयर सैलून है। उनकी बेटी की मंगलवार को शादी थी। समारोह पास के बैंक्वेट हॉल में चल रहा था। बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे महेश की पत्नी बबीता सामान लेने घर पहुंचीं तो कमरों में सामान बिखरा था। महेश के मुताबिक चोर घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये, बेटी के गहने, नए कपड़े, दो एलपीजी के सिलेंडर और लैपटॉप ले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...