पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। दहेज हत्या के एक मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश इनाम खान की अदालत ने शनिवार को पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। अदालत ने पति श्रीराम सिंह को 12 वर्ष के सश्रम कारावास के साथ पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

सजा की विवरण वहीं सास अनीता देवी, देवर श्याम कुमार और ननद पूनम कुमारी को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा दी गई। सास पर 10 हजार रुपये, जबकि देवर और ननद पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अदालत ने जुर्माने की राशि मृतका की पुत्री के पक्ष में भुगतान करने का आदेश दिया है। यह मामला बड़हरा थाना कांड संख्या 229/19 से जुड़ा है।

घटना का विवरण अभियोजन के अनुसार बड़हरा थाना क्षेत्र के दिवरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री अनु कुमारी ...