शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप
शामली, जून 20 -- झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी 23 वर्षीय सायरा पुत्री रशीद की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर निवासी मेहकर पुत्र आदिल के साथ हुई थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार सायरा के साथ ससुराल में मारपीट की गई थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि इसके बाद वह अपने मायके पहुंची, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने पहले निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।विवाहिता यह भी पढ़ें- शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.