झांसी, सितम्बर 23 -- झांसी, संवाददाता । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के दो साल बाद सात महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिस पर मायके वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए। बताया, बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। दामाद बेटी को देखने तक नहीं आया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला अलीगोल खिड़की स्थित एवन कॉलोनी में रहने वाले ख्वाजा बख्श की बेटी मुस्कान के शादी की शादी करीब दो साल पहले खुशीपुरा के रहने वाले फरियाद के साथ हुई थी। पिता ख्वाजा ने आरोप लगाया कि मुस्कान का एक साल का एक मासूम बेटा है। यह भी पढ़ें- Banda News: निसंतान होने पर देते थे ताना, बेटी को मार डाला जबकि वह 7 महीने की गर्भवती थी। शादी के बाद ससुरालवाले उसे परेशान करते थे। बीते कुछ दिनों से मुस्कान बीमार थी। लेकि...