चतरा, जनवरी 30 -- टंडवा निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत स्थित असनालेबड़ जंगल में गुरूवार को 19 वर्षीय एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के बधार गांव निवासी फुटानी भुइयां की पत्नी सुनिका कुमारी के रूप के हुई है। मृतका का मायका सिमरिया थाना क्षेत्र के केवटा गांव है। बताया गया कि मृतका के पिता सेवक्की भुइँया ईट भट्टे में काम करने तेलयाडी गांव आया हुआ है। मृतका के पिता ने बताया कि दो माह पूर्व ही सुनिका अपनी मर्जी से प्रेम विवाह की थी। विवाह के बाद उसका पति से सम्बन्ध ठीक नही रहने लगा। दो दिन पूर्व ही सुनिका ससुराल से असनालेबर गांव में पिता के पास आ गयी थी। गुरुवार सुबह पति से फोन पर सुनिका की कहासुनी हुई जिसके बाद वह असनालेबर के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घ...