शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। शादी के महज दो माह बाद पति पत्नी के रिश्ते में दरार इतनी बढ़ गई कि मामला थाने तक पहुंच गया। सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब दो माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि वैवाहिक जीवन के दौरान पति ने उसके कुछ निजी फोटो अपने मोबाइल में रख लिए थे। अब पति उन्हीं निजी तस्वीरों और वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम आईडी की स्टोरी पर साझा कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और वह मानसिक रूप से परेशान है। साथ ही आरोपी द्वारा उसे ब्लैकमेल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने...