मेरठ, मार्च 6 -- भोला रोड निवासी वीर सिंह ने बताया कि उसकी भाई जौरा सिंह, उसके बेटे नीटू, राजकुमार, आकाश, हरिओम, कार्तिक, ताराचंद, दीपक, विकास से रंजिश चल रही है। वह अपराधिक प्रवृति के हैं और पुलिस से बचकर पंजाब में रह रहे हैं। आरोपी उसके बेटे देव को फर्जी मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक शादी में बुलाकर बेटे की हत्या की साजिश भी रच चुके हैं। बेटे देव की शादी 29 अप्रैल को है। आरोपियों ने धमकी दी है कि उसे घोड़ी नहीं चढ़ने देंगे और उसकी हत्या कर देंगे। एसएसपी से की शिकायत की जांच के बाद थाना टीपीनगर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...