कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की विवाहिता को शादी के महज 10 माह बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सलेमपुर गांव निवासी पूजा देवी पुत्री गोविंद दुबे ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 को उसकी शादी हरदोई जनपद के अंशपुर गांव निवासी शिवम दीक्षित पुत्र बलराम दीक्षित के साथ हुई थी। शादी में तीन लाख रूपये समेत दहेज का अन्य कीमती सामान दिया गया था, लेकिन इतने दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वह लोग अपाचे बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते रहते थे। शादी के सिर्फ 10 माह बाद 17 फरवरी को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति शिवम दीक्षित, ससुर बलराम दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.