इटावा औरैया, मई 16 -- शादी के दस दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला ने भी तोड़ा दम बकेवर। क्षेत्र के पटियन बंबा के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में नवविवाहित युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शादी महज दस दिन पहले ही बड़े धूमधाम से हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नई नवेली दुल्हन पति की तस्वीर सीने से लगाकर बिलखती रही। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक की लहर दौड़ गई。

हादसे का विवरण भरथना कस्बा के मोहल्ला सती मंदिर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ सिद्धू पुत्र संतोष कुमार की शादी 5 मई को बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था। शुक्रवार को पत्नी राधा की विदाई के बाद अभिषेक...