हमीरपुर, जनवरी 29 -- राठ, संवाददाता। दस दिन बाद युवक की बारात जानी थी। बुधवार रात छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। कस्बे के चरखारी रोड सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात 27 वर्षीय पुत्र मोहित छत पर जा रहा था। तभी पैर फिसलने से वह सीढ़ियों से लुढ़क कर नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मोहित की शादी का रिश्ता जनपद महोबा के कुलपहाड़ निवासी युवती से तय हुआ था और 8 फरवरी को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। डॉ.राघव ने बताया युवक को मृत अवस्था में लाय...