सुपौल, मई 21 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। राजेश्वरी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच पहले से परिचित और नजदीकी संबंध था। मृतका लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। बुधवार को एसपी शरथ आरएस ने अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 18-19 मई की रात राजेश्वरी थाना क्षेत्र में एक युवती की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। मामले की गंभीरता क...