प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक कॉलेज में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने विशेष समुदाय के किशोर के शादी का दबाव डालने पर घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अहमदाबाद में रहने वाले कटका बाजार के पास स्थित गांव के एक व्यक्ति की 16 साल की बेटी 11वीं में पढ़ती थी। वह मंगलवार शाम स्कूल से वापस आने के बाद वह गुमसुम थी। उसकी मोबाइल पर फोन आया तो वह कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं निकली। इस पर परिजन दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर गए तो वह कमरे में चुल्ले के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.