सोनभद्र, अप्रैल 30 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। कहते हैं कि हौसले और जिम्मेदारियों के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती। इसका जीवंत उदाहरण म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री के कमरीडाड़ टोले की नेहा कुमारी ने गुरुवार को पेश किया। नेहा, सुदर्शन यादव की पुत्री हैं, जिनकी शादी बराईडाड़ से आई बारात के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुई। शादी के बाद जब विदाई और गृह प्रवेश की रस्में पूरी हुईं, तो नेहा ने अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए एक मिसाल कायम की। नव विवाहिता दुल्हन लाल जोड़े में सजी-धजी अपने पति मिथलेश के साथ सीधे म्योरपुर स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज, रासपहरी पहुंचीं और बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुईं। उस दिन गृह विज्ञान विषय की परीक्षा निर्धारित थी। शादी की थकान और नई जिम्मेदारियों के बावजूद नेहा का यह कदम शिक्ष...