फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद, रामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के तीसरे दिन ही ससुराल से भागने के लिए दुल्हन छत से कूद गई। कमर में चोट लगने से वह घायल हो गई। शोर की आवाज सुनकर पति मौके पर पहुंचा और उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पति ने शादी कराने वाले तीन लोगों और दुल्हन के खिलाफ थाने में ठगी करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरजीवन नगर निवासी रामगोपाल पुत्र सियाराम की 16 अप्रैल को हिंदू रीत रिवाज के साथ सोनभद्र निवासी रानी उर्फ पार्वती के साथ शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक मामले में 12 पर मुकदमा दर्ज शनिवार सुबह चार बजे दुल्हन ससुराल से भागने के लिए छत से कूद गई। जिससे उसकी कमर में चोट लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और पति ने उसे घायल अवस्था में ट्रामा सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.