सहारनपुर, मार्च 9 -- नागल। उमाही में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने शादी के तीन सप्ताह बाद ही एक नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना झबरेड़ा के फाजिलपुर निवासी सोनम पुत्री पूरन चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 फरवरी को उसकी शादी उमाही निवासी एक युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत हुई थी। मायके वालों ने शादी में बाइक सहित करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही उसका पति व ससुर दिए गए दान दहेज से नाखुश होकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे तथा अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि 27 फरवरी को ससुरालिए ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। थाना प्रभारी ...