बुलंदशहर, मार्च 11 -- डिबाई नगर क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी खेल में शादी के तीन माह बाद दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा है। मंगलवार देर शाम विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति सहित आठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बुलंदशहर कोतवाली नगर के धमैडा अड्डा मुस्तफागढी निवासी फिरोज पुत्र इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि तीन माह पूर्व उसने अपनी बहन सोनी उम्र 24 वर्ष की शादी कस्बा डिबाई की मोहल्ला चौधरी खेलन निवासी आरिफ पुत्र अब्दुल सलाम से की थी। ससुरालीजन विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये और एक ग्रांड विटारा कार की मांग करते रहते थे। आरोप है कि मांग पूरी...