सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। शादी को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि लालची ससुराल वालों ने 20 साल की नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के भासर पिकेट अंतर्गत भौरोंकोठी गांव का है, जहां मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ​

हत्या के पीड़ित का परिचय मृतका की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी लाल बाबू साह की बेटी मुनचुन देवी (20) के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाई अरुण कुमार ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि तीन महीने पहले ही मुनचुन की शादी भौरोंकोठी निवासी नीतीश साह के साथ हुई थी।

दहेज की मांग नीतीश जयपुर में काम करता है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की जिद पर अड़े थे। मांग...