बदायूं, जनवरी 2 -- इस्लामनगर। शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी शादी 19 सितंबर 2025 को संभल जिले के थाना बहजोई के एक गांव की रहने वाले युवती के साथ हुई थी। आरोप है संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के उसकी पत्नी का गांव की ही रहने वाला राजू पुत्र वनवारी ने उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर अपने प्रभाव में लिया और उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की साजिश रची। 30 दिसंबर की रात करीब राजू उसकी पत्नी को घर से भगा ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...