एटा, मई 8 -- करीब ढाई माह पहले हुई शादी के बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिल सकी है। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी शिवानी (20) की शादी 21 फरवरी को जयकिशोर निवासी साउसपुर थाना मिरहची के साथ की थी। पोस्टमार्टम पर आए शिवानी के मौसा वीरेश ने बताया कि शादी में दस लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बाद भी आए दिन शिवानी के साथ मारपीट करते थे। इससे जबरन बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक ना मिलने पर ही कई बार मारपीट कर चुके है। आरोप है कि गुरूवार की देररात में उसकी काफी पिटाई की थी। शरीर पर चोट के निशान थे। फांसी के फंसे पर लटकाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल ...