झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी, संवाददाता। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव मथुरा में शादी के एक साल बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मथुरा निवासी सचिन परिवार के साथ रहता था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बीती रात कहीं से आया और कमरे में चला गया। वहां उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। जैसे ही परिजनों को कुछ शंका हुई। उन्होंने झांककर देखा तो दंग रह वह फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। उसे तुरंत उतरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वह फूट-फूटकर रो पड़े। ग्रामीण...