औरैया, मई 8 -- ककोर, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गोरी गंगाप्रसाद गांव में एक नवविवाहित युवक की बीमारी के चलते मौत हो गई। युवक की करीब डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी प्रदीप 25 वर्ष पुत्र जितेंद्र कुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रदीप बाहर रहकर चूड़ी बेचने का काम करता था और उसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि करीब डेढ़ माह पहले ही उसकी शादी कानपुर देहात के गुड़गांव मुंगीसापुर निवासी सपना के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद युवक की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी सपना, मां पुष्पा सहित अन्य परिजनों ...