देहरादून, अगस्त 17 -- एक विवाहिता को धोखा देकर पति गुपचुप तरीके से विदेश (सऊदी अरब) चला गया। आरोप है कि पति के जाने के बाद सास-ससुर ने विवाहिता के साथ मारपीट की और तीन लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर पति की सऊदी अरब में ही दूसरी महिला से शादी कराने और तलाक दिलाने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति विहार, एमडीडीए कॉलोनी निवासी जैनब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 10 जून 2024 को सैनिक कॉलोनी, मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी निवासी बशर हमजा पुत्र शरीफ अहमद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के महज दो दिन बाद से ही सास और ससुर ने उसे ताना देना शुरू कर दिया। वे अक्सर रिश्तेदारों के सामने जैनब और उसके माता-पिता का मजाक उड़ाते थे और गाली-गलौज करते थे। महिला का आरोप है कि 29 जुला...