ग्वालियर, जनवरी 23 -- ग्वालियर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से दो लाख रुपए लेकर शादी करने के बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी बंटी धाकड़ ने ग्वालियर के शिवपुरी रोड निवासी महेंद्र पाराशर के मानसिक रूप से कमजोर बेटे अश्मित पाराशर की शादी पूनम गौर से नोटरी के जरिए कराई। इस शादी के एवज में बंटी धाकड़ ने महेंद्र पाराशर से दो लाख रुपए लिए थे।एक्टिवा पर बैठकर मौके से फरार शादी के कुछ ही घंटों बाद बंटी धाकड़ अपने अन्य साथियों के साथ महेंद्र पाराशर की कार को रास्ते में रोककर खड़ा हो गया। इसी दौरान दुल्हन पूनम गौर बंटी धाकड़ और उसके साथियों राकेश शर्मा, हीरा ठाकुर के स...