भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव में आयोजित शादी कार्यक्रम में जमकर मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने अल्ताफ अली की तहरीर पर हत्या के प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया था। सोमवार को सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। अल्ताफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनकी बुआ नाजिया की शादी का प्रोग्राम 29 मार्च को दिन में चल रहा था। विपक्षी वकील एवं मुस्तकीन तथा वकील की बेटी शबाना बानो की उसी रात में शादी होना तय था। वे लोग घर आने वाले रास्ते पर खाना बना रहे थे। जिसे खाली करने को कहा तो मारपीट कर लिया। इतना ही नहीं, कुल्हाड़ी से वार कर चाचा दिलदार को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने धारा 191(1)/191(3)/115(2)/109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।एसपी क...