पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। शादी के कार्ड से चीनी मिलने का जमाना देखने वाले लोग अब इसी शादी के कार्ड से गैस सिलेडर मिलने पर हैरान है। जिला पूर्ति कार्यालय में करीब 60 कार्ड शादी के मय प्रार्थना पत्र और बारात घर की बुकिंग वाली रसीद के साथ आवेदन पहुच गए हैं। सभी को बारी बारी प्रक्रिया और सत्यापन के बाद कामर्शियल गैस सिलेंडर देने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर इफरात के दावों के बीच इन दिनों मांगलिक कार्यों का सीजन आ चुका है। अप्रैल में कई जगह शा दियां है। किसी के घर में बेटी के हाथ पीले होने हैं तो ही बेटे को सेहरा सजना है। ऐसे में शादी ब्याह में कोई कमी न रह जाए इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। अब तक शादी ब्याह के व्यंजन बनाने और पकाने को लेकर चिंता में चल रहे परिवारों में एक खुशनुमा झोंका आया है। टेपरेरी (अस्थायी) क...