हरदोई, फरवरी 15 -- हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर के उत्साह को गम में बदल दिया। भाई की शादी के कार्ड बांटने निकले दो दोस्तों की बाइक में ईंटों से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कढिलेपुरवा निवासी अजय अपने भाई संदीप की 20 फरवरी को होने वाली शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। वह अपने मित्र अवनीश निवासी रसूलपुर के साथ बाइक पर सवार था। अरवल क्षेत्र के बरगदापुरवा के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। अवनीश की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय लोग...