कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददादा। जिले के बेहराडीह गांव में एक अनोखा और भावुक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी के साथ फरार होने से आहत होकर उसका प्रतीकात्मक श्राद्ध और पिंडदान कर दिया तथा सार्वजनिक रूप से उससे सभी रिश्ते-नाते समाप्त करने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार युवती की शादी आगामी 20 जून को तय थी और परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन शादी से लगभग एक सप्ताह पहले युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इस घटना से परिवार, विशेषकर पिता, गहरे सदमे में आ गए। बताया जाता है कि बेटी के इस कदम से नाराज पिता ने सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रतीकात्मक रूप से उसका श्राद्ध और पिंडदान कर यह संदेश दिया कि अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- बंदिशों के बावजूद युवती प्रेमी संग फरार इस घटन...