एटा, जून 9 -- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी शादी के बाद ऐसा मोड़ लेगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक मोहल्ला में नवविवाहिता ने विवाह के महज एक माह बाद अपने छह साल पुराने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताकर परिवार और ससुराल पक्ष को असमंजस में डाल दिया। कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता की शादी सात मई को आगरा जनपद थाना बटेश्वर क्षेत्र के गांव जरारी में हुई थी। विवाह के बाद खुशबू अपनी ससुराल में रह रही थी। इसी बीच शनिवार को परिजन उसे ससुराल से मायके लेकर आए। बताया जाता है कि मायके पहुंचने के कुछ समय बाद ही महिला अपने प्रेमी मोहल्ला सुदर्शन दास अलीगंज के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। ध...