मैनपुरी, अप्रैल 2 -- शादी के आठ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को घर में बंधक बनाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। डायल 112 पुलिस ने उसे बाहर निकाला। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर निवासी बीना पुत्री रामवीर ने महिला थाने में पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 3 मार्च 2025 को उसकी शादी पावर हाउस कॉलोनी मैनपुरी निवासी कर्मवीर के साथ हुई थी। शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये और मांगने लगे। इस मांग को लेकर कई बार पंचायत हुई। 13 नवंबर 2025 को आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। डायल 112 पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.