आरा, अप्रैल 15 -- शाहपुर, नि.सं.। भोजपुर के बहोरनपुर थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है। पीड़िता प्रियंका कुमारी ने इस संबंध में अपनी ससुराल जवइनिया गांव के अपने पति, सास, भैंसुर और बड़ी गोतनी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। प्रियंका कुमारी का मायके अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में है। प्रियंका कुमारी की शादी आठ महीने पहले शाहपुर प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गांव के भरत चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उससे दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग किया करते थे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर केस दर्ज दहेज नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष वाले उसे प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर प्रियंका कुमारी ने अपने पति, सास, भैसुर एवं बड़ी ...