रामपुर, मई 2 -- क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां शादी के महज एक दिन बाद ही एक युवक नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि युवक ने चार साल तक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया और अब मुकदमा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना स्वार क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही निवासी बोबी कुमार पुत्र नन्दराम पिछले चार वर्षों से उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, विरोध पर मारपीट जब परिवार को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने बोबी के परिजनों से बात की,तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। लोक-लाज के भय से पीड़ित परिवार ने उस समय कानूनी ...