हापुड़, फरवरी 25 -- शादी की सालगिरह की खुशियां मातम में बदल गई। बाइक से काम खत्म कर लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान गांव समाना निवासी अतुल राणा के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद बुधवार को अतुल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव समाना निवासी मृतक अतुल राधा बाहर नौकरी करते थे। वह मंगलवार को बाइक से सवार होकर नौकरी पर चले गए। उनकी शादी की सालगिरह होने के कारण वह काम खत्म कर जल्द ही घर को लौटने लगे। जैसे ही वह गांव कमरुद्दीननगर मोड़ के पास पहुंचे तो उनका बाइक से संतुलन बिगड़ गया और एक खेत में जाकर गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी थी। परिजनों ने उनके साथियों से संपर्...