सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- पिपराही। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से लङकी का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एफआईआर करायी गयी है।कथित अपहृता के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री दोस्तिया बाजार से सामान खरीदने गयी थी।इसी दौरान धरमपुर गांव का एक युवक लङकी को मोटरसाइकिल जबरन पर बैठाकर ले गया। लङकी के पिता जब आरोपी के गांव जाकर उसके पिता से पूछताछ की तो उसने टाल मटोल जबाव दिया। लङकी के पिता ने संदेह जताया है कि शादी की नियत से अपहरण किया गया है।इस मामले में धरमपुर गांव के कृष्णा पासवान तथा उसके पिता नागेंद्र पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...