आरा, मार्च 24 -- बिहिया। निज संवाददाता बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के पहरपुर गांव में 18 वर्षीया युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मां ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मां सुधा देवी जब करजा बाजार से घर लौटी तो बेटी नहीं थी। पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह करजा बाजार गई थीं। जब वह वापस आईं, तो उनकी 18 वर्षीया बेटी घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताई। पीड़िता की मां का स्पष्ट आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया और फिर गलत नीयत से उसे कहीं दूर ले गए हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...