दरभंगा, अप्रैल 17 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर भगाने से संबंधित एफआईआर युवती के पिता ने स्थानीय थाने में दर्ज करवाई है। इसमें दोघड़ा पंचायत के वार्ड संख्या तीन के मनीष कुमार शर्मा, उनकी मां, बहन, धर्मेंद्र शर्मा, सुमित कुमार यादव आदि को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि गत 10 अप्रैल को युवती घर से अचानक लापता हो गई। खोजबीन के क्रम में परिजनों को पता चला कि उक्त लोग युवती को शादी की नीयत से भगाकर ले गए और गुपचुप कहीं शादी कर उसे छुपाकर रखा गया है। यह जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने आरोपियों से युवती के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो उनके ऊपर ईंट पत्थर से हमला किया गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है और युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है।

हिंदी ...