छपरा, अप्रैल 24 -- छपरा, हमारे संवाददाता l शादीशुदा महिला के संदिग्ध तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है, जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में रिविलगंज थाना क्षेत्र के नया बड़का बैजू टोला निवासी प्रवीण कुमार शाह ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आराध्या कुमारी की शादी पहले ही हो चुकी थी और वह नेहरू चौक स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। छपरा में रह रही है। प्रवीण कुमार शाह ने आरोप लगाया है कि दीपक कुमार शाह समेत कुछ अन्य लोगों ने दूसरी शादी करने की नीयत से उनकी बेटी को गायब कर दिया है और उसकी हत्या की आशंका है। यह भी पढ़ें- महिला स्कूल टीचर की निर्मम हत्या, लाश के टुकड़े बोरे में भरकर फेंके; पति ने कर ली दूसरी शादी मामले को गंभीरता से लेते हुए टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुम...