बगहा, जुलाई 6 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। भंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली सोलह वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत नाबालिग के भाई के आवेदन पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सोलह वर्षीय नाबालिग शौच के लिए सरेह की ओर गयी थी। इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे बामी कुमार, मोना देवी, अजीत कुमार, राहुल कुमार, जो पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के मरौलिया कॉलोनी के निवासी हैं। साथ ही मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची तीन निवासी महादेव वर्मन ने मिलकर शादी की नीयत से उसकी बहन का अपहरण कर लिया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब आरोपितों से नाबालिग को वापस करने की मांग की।तो सभी ने गाली-गलौज की और जान से मारने सह...