खगडि़या, जनवरी 8 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से एक किशोरी को भगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर किशोरी के परिजन द्वारा थाना में मामला दर्ज कराई है। दर्ज मामले में किशोरी की मां ने बताया है कि गत 1 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुत्री पिकनिक मनाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन जब देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो वे लोग खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि भागलपुर जिले के बिहापुर थाना क्षेत्र के बभनगामा मोदी टोला निवासी सुजीत कुमार ने बहला-फुसलाकर उनकी पुत्री को भगा लिया है। पीड़ित ने महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज की गई है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। छापामेरी के दौरान नौ लीटर अंग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.