मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से किशोरी को अगवा कर लिया गया। इस संबंध में किशोरी की मां ने हथौड़ी थाना में तीन लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को किशोरी को बरामद कर लिया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...