सासाराम, जून 3 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार किशोरी बाजार करने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चुटिया गांव निवासी नितीश कुमार ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण, मामला दर्ज पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवती के बालिग होने की बात भी सामने आई है। ...