शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग समस्तीपुर से बरामद
जहानाबाद, मई 17 -- कुर्था, निज संवाददाता। शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग को कुर्था पुलिस ने समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के अमसौर गांव से बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथ आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले ने नाबालिग के पिता ने अमसौर गांव के जयराम साहनी पर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया था। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये नाबालिग को अमसौर गांव से बरामद करते हुये आरोपी की गिरफ्तार करते हुये कुर्था थाना ले आयी। पुलिस नाबालिग को सोमवार को न्यायलय में बयान कमलबन्द करायेगी। छापेमारी में कुर्था थाना के एसआई संजय कुमार व महिला सशस्त्र बल शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.