सीतामढ़ी, मार्च 11 -- बाजपट्टी। शादी की नीयत से लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अपहृता के पिता द्वारा बुधवार को थाना में एफआईआर कराई गई है। इसमें परिहार थाना क्षेत्र के मसहा गांव निवासी प्रीतम कुमार, पिता चुलहाई मंडल और माता को आरोपित किया है। घटना 02 मार्च की उस समय कि है, जब वह दुकान से सामान खरीदने गई थी। वादी के मुताबिक अपहृता की 13 मार्च की शादी तय थी। लड़का पक्ष को दहेज में दो लाख रुपए और स्पलेंडर बाइक दी जा चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...