बांका, जुलाई 5 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा का शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते तीन जुलाई की है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा है की उनकी नाबालिग पुत्री तीन जुलाई को दो बजे दिन में काम से चतराहन बाजार गई थी। शाम तक जब लौटकर घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान पता चला की जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत जिनहारा गांव के टेंपो यादव का पुत्र छोटू कुमार यादव ने सहयोगी के साथ मिलकर चतराहन बाजार से घर आने के क्रम में उनकी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिया। छात्रा के पिता ने कहा है की उनकी पुत्री के अपहरण में बगरो गांव के छोटू साह की पत्नी अंजलि देवी और जिन्हारा के टेंपो यादव की पत्नी भी शामिल...