समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- विद्यापतिनगर। थाना के एक गांव से बीए पार्ट टू की परीक्षा देने घर से निकली छात्रा वापस नहीं लौटी। इस बावत छात्रा की पिता ने पुलिस को आवेदन देकर पांच लोगों को शादी की नियत से गायब करने की एफ़आईआर दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा है कि उसकी बेटी 30 मार्च को बीए पार्ट टू की परीक्षा देने सुबह में घर से निकली थी जो शाम तक नहीं लौटी। जिसकी खोजबीन पर पता चला की उसे जबरदस्ती अविनाश कुमार दास, जितेंद्र कुमार दास और जितेंद्र कुमार दास सहित अन्य ने शादी करने की नियत से किसी अनजान जगह में छिपा कर रखे हुए है। इधर इस मामले पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया की आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...