फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 30 -- शादी की दावत से लौट रहे पिता-पुत्र से मारपीट में 9 पर मुकदमा कंपिल, संवाददाताशादी समारोह से दावत खाकर लौट रहे पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी गई थी। जिससे वह घायल हो गए थे। इस मामले में नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव पलीतपुरा निवासी श्यामपाल ने दी तहरीर में बताया कि 28 जून को वह अपने पुत्र शाहवीर के साथ पड़ोस के गांव पथरामई निवासी दलेश सिंह की पुत्री की शादी समारोह की दावत खाकर देर रात वापस घर लौट रहे थे। वापस लौटते समय रास्ते में रामफल के घर के निकट अमित , अमरीश निवासी पलीतपुरा, संतराम , अंकित , सर्वेश , वाचाराम , मोहित , आशीष निवासी ग्राम पथरामई व जनपद बदायूं के गांव नौगमा निवासी सुनील मिल गए। सभी आरोपित गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर कुछ लोग तमंचे से धमकाने लगे। पीड़ित की तहर...