फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- कंपिल, संवाददाता। शादी समारोह की दावत में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग हुई। जिससे गांव में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इधर उधर छिपकर जान बचाई। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान पुलिस गांव में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। पुलिस ने एक आरोपित को निगरानी में लिया है। हालांकि पुलिस फायरिंग व युवक की गिरफ्तारी से इनकार कर रही है। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। दोनों पक्षों से चार लोगों का शांति भंग में चालान किया गया। क्षेत्र के गांव पथरामई निवासी दलेल सिंह यादव के यहां रविवार रात पुत्री की शादी समारोह की दावत चल रही थी। उसी समय पड़ोसी गांव पलीतपुरा निवासी शाहवीर उर्फ छब्बे का किसी बात को लेकर पथरामई निवासी बाचाराम व पलीतपुरा नि...